30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनगर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिसकर्मी पर हमले करने वाले तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर के बेमिना इलाके में बीते हफ्ते पुलिसकर्मी पर हुए हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Dec 2023, 3:08 PM IST

jammu_kashmir09.jpg

श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिसकर्मी पर हमले में शामिल तीन 'हाइब्रिड' आतंकवादी गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने रविवार को यह जानकारी दी। आर आर स्वैन ने बताया कि इस अटैक की साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने रची थी, जो स्थानीय मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क में था। बता दें कि कॉन्स्टेबल मोहम्मद हफीज चक पर 9 दिसंबर को उस समय हमला किया गया जब वह घर लौट रहे थे।



पाकिस्तान से रची गई थी हमले की साजिश

डीजीपी आर आर स्वैन ने बताया कि यह साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान द्वारा रची गई थी। इस हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क किया गया। हमले में शामिल हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

9 दिसंबर को बेमिना इलाके में हुआ हमला

आपको बता दें कि आतंकवादियों ने 9 दिसंबर को श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में कांस्टेबल को गोली मारी थी। इस हमले के बाद पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में र्भी करवाया गया था। हाफिज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बेमिना में रहते हैं।


यह भी पढ़ें- टीपू सुल्तान या कृष्णराज वाडियार? मैसूर हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर बहस हुई तेज, जानिए पूरा मामला


यह भी पढ़ें- अरुणाचल में पूर्व कांग्रेसी विधायक की अपहरण कर हत्या, उग्रवादियों ने मारी गोली