3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद जन सुराज ने फोड़ा सियासी बम, कहा- दिल्ली ब्लास्ट के चलते…

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
3 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Nov 15, 2025

Prashant Kishor, Vande Mataram Controversy, Sonia Gandhi, Vande Mataram Row, Prashant Kishor on Sonia Gandhi, Prashant Kishor Statement, Sonia Gandhi Vande Mataram, BJP Congress Vande Mataram Row,

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वहीं महागठबंधन को महज 35 सीटों पर जीत मिली है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। चुनाव में मिली हार के बाद JSP की तरफ से पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके का असर सीमांचल में हुआ है। इसका असर यहां पर ध्रुवीकरण करने में रहा है।

जन सुराज की हार पर क्या बोले उदय सिंह

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, “हम चुनाव परिणाम देख रहे हैं और यह हमारे लिए एक सबक है। हम अपने वोटरों को आश्वस्त नहीं कर पाए कि वे हमें एक विकल्प के रूप में देखें, अंत में जब वे राजद से डर गए तो एनडीए की तरफ चले गए। 

NDA को बहुमत मिलने की बताई वजह

इस दौरान बिहार चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनडीए को इतना बड़ा बहुमत मिलने के पीछे का कारण यह है कि सरकार ने जिस तरह का पैसा बांटा है वह अप्रत्याशित है और इससे बिहार पर बहुत अधिक बोझ पड़ने वाला है। हम बिल्कुल निराश नहीं हैं, हम इसी दृढ़ संकल्प के साथ काम करते रहेंगे। न हम JDU के कहने पर राजनीति में आए थे और न ही उनके कहने पर हम राजनीति छोड़ेंगे, जब तक बिहार को नहीं बदलेंगे हम ऐसे ही चलते रहेंगे।

पीके के बारे में क्या बोले उदय सिंह

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि वह बिल्कुल भी बैकफुट नहीं थे। अगर वह चुनाव लड़ते तो हमें ज़्यादा नुकसान हो सकता था। उस समय हमें लगा कि उन्हें चुनाव में भेजने से हमें नुकसान होगा। इसलिए वह चुनाव में नहीं गए। लेकिन हम सोच रहे थे कि हमने लोगों को विश्वास में लिया है, लेकिन हम वहाँ नहीं गए। हम इस पर काम करेंगे।

मुस्लिम वोटरों को लेकर कही ये बात

बता दें कि जन सुराज पार्टी ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। पीके को विश्वास था कि इस बार मुस्लिम वोट बैंक उनकी पार्टी को मिलेगा। चुनाव परिणाम के बाद मुस्लिम वोटरों का समर्थन नहीं मिलने पर उदय सिंह ने कहा- जिस तरह से हमें उम्मीद थी कि मुस्लिम वोटर हमारे साथ जुड़ेंगे, वे उस तरह से नहीं जुड़े। 

क्या राजनीति छोड़ेंगे पीके

उदय सिंह से पूछा गया कि पीके ने कहा था कि ‘अगर JDU 25 से ज्यादा सीटें जीतती है तो वे राजनीति छोड़ देंगे।’ इस पर उदय सिंह ने कहा, “प्रशांत किशोर ने किस दिन यह बात कही थी उस तारीख को याद कीजिए। इसके बाद जो पैसों की बरसात की गई, उसके बाद पूरा चुनाव ही बदल गया। तो ये 25 सीटे बढ़ेंगी ही।

40 हजार करोड़ रुपये किए खर्च

वहीं इस दौरान उदय सिंह ने एक बड़ा दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि 21 जून के बाद नीतीश सरकार ने चुनाव होने तक करीब 40 हजार करोड़ रुपये खर्च गिए है। इसकी वजह से वोटर एनडीए की तरफ शिफ्ट हुए। 

‘पहलुओं पर कर रहे चर्चा’

जन सुराज पार्टी के राज्य इकाई प्रमुख मनोज भारती  ने कहा,” परिणाम हमारी कल्पना से परे थे। जब से उनकी घोषणा हुई है, हम विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या गलत हुआ। एक संभावना जिसे खारिज नहीं किया जा सकता है, वह है चुनाव के दौरान गड़बड़ी। एक और प्रमुख कारण जो हम देखते हैं वह है चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये का वितरण, जिसका परिणामों पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा होगा।