10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुरी संगीतकार की श्रद्धांजली सभा में पहुंचे राहुल गांधी, कहा- विक्रम सिंह की हत्या बड़ी त्रासदी

Manipuri Musician Murder: दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के बाद राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल ताकतवर होने पर इस तरह की प्रतिक्रिया देना एक तरह का चलन बन गया है, लेकिन गुस्से का जवाब गुस्से से नहीं देना चाहिए।
2 min read
Google source verification
RAHUL GANDHI ON MANIPURI MUSICIAN MURDER

मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह और राहुल गांधी (फोटो- Delhi Police/ANI)

Rahul Gandhi: दिल्ली में मणिपुर के मशहूर संगीतकार और गिटार बजाने वाले चोंगथाम विक्रम सिंह की श्रद्धांजली के मौके पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि मणिपुर के लोगों के लिए भी एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में हिंसा, नफरत और अहंकार शामिल था। दरअसल इस हफ्ते की शुरुआत में उनकी हत्या दिल्ली में उनके घर के बाहर बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी गई थी।

परिवार का जिक्र कर भावुक हुए राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि देश ने एक बेहतरीन प्रतिभा खो दी है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी इसलिए भी है क्योंकि विक्रम सिंह का बेटा अब अपने पिता को कभी नहीं देख पाएगा और उनके माता-पिता भी अपने बेटे को दोबारा नहीं देख पाएंगे। राहुल ने कहा कि बेशक मणिपुर के लोगों के लिए यह एकमात्र दुखद घटना नहीं है। मणिपुर के लोग पिछले कुछ वर्षों से लगातार बड़ी त्रासदियों का सामना कर रहे हैं। यह दुखद है कि एक बेहतरीन प्रतिभा हमसे छीन ली गई है। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे किसी की हत्या हुई हो या नहीं, इस घटना में हिंसा थी। उन्होंने कहा कि इसमें नफरत और अहंकार भी था। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल ताकतवर होने पर इस तरह की प्रतिक्रिया देना एक तरह का चलन बन गया है, लेकिन गुस्से का जवाब गुस्से से नहीं देना चाहिए।

घर के बाहर चिल्लाने का था मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 54 वर्षीय विक्रम सिंह गिटार बजाते थे। सोमवार तड़के उनके घर के बाहर कुछ डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ। आरोप है कि घर के बाहर शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। विक्रम सिंह की पत्नी जोशना के अनुसार, 6 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे वह नीचे गए थे। जब वे वापस लौटे तो करीब आठ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इन लोगों ने उन पर हमला किया और फिर भाग गए। परिवार ने उन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है।