12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Phuket Delhi Flight:एयर इंडिया फ्लाइट में क्या छिपा रहा था बड़ा राज? टर्बुलेंस की कहानी पर उठे सवाल

Air India Flight: फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 के पायलट की डोप टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टर्बुलेंस में फंसने की घटना के बाद अब विमान में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी भी सामने आ रही है। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन ने फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
2 min read
Google source verification
Air India Flight Incident

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379, phot source@Patrika

Air India Flight AI-2379: फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 का मामला बढ़ता जा रहा है। बीते 4 अगस्त को यह फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आने पर विमान में सवार 15 से अधिक लोग घायल हुए। डोप टेस्ट में विमान के पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं, अब विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में भी गड़बड़ी की जानकारी सामने आ रही है। एयर इंडिया ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि यह साफ है कि, एयर इंडिया ने इस घटना को बहुत हल्के में दिखाया, जबकि मामला उससे ज्यादा गंभीर था।

प्रारंभिक जांच में एयर इंडिया ने फ्लाइट में सिर्फ हल्का टर्बुलेंस आने का दावा किया था। सूत्रों की मानें तो, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद फ्लाइट की जांच में विमान में कई तकनीकी खामियां सामने आईं। जबकि एयर इंडिया प्रबंधन ने सिर्फ टर्बुलेंस आने का बयान जारी किया।

एयर इंडिया ने गंभीर खामियों को छिपाया?

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में लैंडिंग के बाद मेंटेनेंस रिपोर्ट में गड़बड़ियां सामने आने के बावजूद एयर इंडिया ने इस घटना को कम करके दिखाया। एयर इंडिया ने घटना को लेकर जो बयान जारी किया, उसमें हाइड्रोलिक सिस्टम में बड़ी खराबी का कोई जिक्र तक नहीं था। एयर इंडिया ने इसे सिर्फ ‘टर्बुलेंस’ से जुड़ी घटना करार दिया। एयर इंडिया ने बताया कि इस विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। इस घटना में 13 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों को चोटें आईं । सूत्रों का कहना है कि जब प्लेन अचानक 300 फीट नीचे गिरा, तो पायलट अपनी सीट पर नहीं थे और को-पायलट प्लेन उड़ा रहे थे।

पायलट के नशे में होने की पुष्टि

दिल्ली में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जब पायलट का डोप टेस्ट किया गया तो वह उसमें पॉजिटिव पाया गया। कुछ समय बाद एक और टेस्ट में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि पायलट ने गांजे का सेवन किया था। पायलट ने फ्लाइट सेफ्टी से जुड़े एक बयान में कहा है कि वह कुछ समय से निजी कारणों से नींद न आने की समस्या हो रही थी, इसलिए फैमिली डॉक्टर ने उसे दवा दी थी।