
Akhil Iyer Threatens Congress To Take Legal Action Against Using His Photo
कर्नाटक में दिनों कांग्रेस का पेसीएम अभियान सुर्खियां बंटोर रहा है। इस अभियान के चर्चा ना सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के कई राज्यों में सुनाई दे रहे हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने एक खास अभियान शुरू किया है। इस अभियान को हर रोज तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब 'पेसीएम' पोस्टर पर विवादों में घिरी कांग्रेस के खिलाफ एक और मुश्किल खड़ी हो गई हैं। बेंगलुरु के रहने वाले अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।
दरअसल, अभिनेता ने पार्टी पर उनकी बिना मर्जी के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यही वह है कि पेसीएम अभियान के तहत कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
क्या है पेसीएम अभियान
दरअसल बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई इलाकों में सीएम बसवराज बोम्मई की छवि वाले 'पेसीएम' पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से एक पोस्टर में अखिल अय्यर की फोटो का इस्तेमाल किया गया है।
फोटो इस्तेमाल करने के साथ ही उसपर लिखा है,'क्या आप अभी भी सुन्न हैं?', '40 फीसदी सरकार ने 54,000 से ज्यादा युवाओं के करियर को लूट लिया है।'
यह कांग्रेस ने इस तरह के पोस्टर्स बीजेपी पर कटाक्ष करने के लिए लगाए हैं। अखिल अय्यर ने पोस्टर पर लगाई गई अपनी तस्वीर को लेकर एक ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है।
अखिल ने ट्वीट कर लिखा- 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि मेरी फोटो का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और वो भी मेरी सहमति के बिना। मेरा इस पोस्टर से कुछ भी लेना-देना नहीं है और अब मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।'
उन्होंने अपनी बात को लिखने के साथ ही ट्वीट में कांग्रेस की आलाकमान माने जाने वाले राहुल गांधी और नेता सिद्धारमैया को भी टैग करते हुए उनसे मामले की जांच करने का आग्रह भी किया है।
प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान- सिद्धारमैया
वहीं पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को प्रदर्शन के चलते हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'PayCM' पोस्टर अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा।
यह कांग्रेस पार्टी की ओर से 40 फीसदी भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ एक अभियान है।
Published on:
23 Sep 2022, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.