अमित शाह ने कहा कि पंजाब में सत्ता में आने से पहले AAP ने तीन महीने के भीतर नशे का कारोबार खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी समस्या बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में पुलिसकर्मियों से 10 से 12 किलोग्राम तक हेरोइन बरामद की जा रही है। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ बोलने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।