20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: घर में बहू लाने की तैयारी, अगले दिन होने वाली थी शादी की बात, उससे पहले क्रिकेट खेलते हुए युवक की मौत

Maharashtra Local News: क्रिकेट खेलते समय अचानक चक्कर आने से 35 वर्षीय स्मित चवंडे मैदान पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Google source verification
Cricket Player Death

मृतक स्मित चवंडे। फाइल फोटो- पत्रिका

Cricket Player Death: रत्नागिरी में शादी की तैयारी कर रहे 35 वर्षीय युवक की क्रिकेट खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचे स्मित चवंडे मैदान पर फील्डिंग करने के लिए गए थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन उनके लिए लड़की वाले घर आने वाले थे। घटना रत्नागिरी शहर के चवंडे वठार इलाके में लक्ष्मी चौक के पास हुई।

ओवर खत्म होने के बाद मैदान पर गिरे

मृतक की पहचान स्मित नरेंद्र चवंडे के रूप में हुई है। छुट्टी होने के कारण वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। खेल शुरू करने से पहले उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर मैदान की सफाई भी की थी। जानकारी के अनुसार स्मित क्रिकेट खेल रहे थे। एक ओवर खत्म होने के बाद वह फील्डिंग करने के लिए गए। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे मैदान पर गिर पड़े। साथ खेल रहे दोस्तों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया।

जांच के बाद मृत घोषित किया

स्मित की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके दोस्त युगेश सावंत ने उनके भाई सुशांत चवंडे को फोन किया। इसके बाद स्मित को रत्नागिरी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार और दोस्तों में शोक छा गया। स्मित के परिवार में उनकी शादी की तैयारी चल रही थी। अगले दिन लड़की वाले उन्हें देखने के लिए आने वाले थे। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके विवाह की बात आगे बढ़ेगी, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

निजी कंपनी में काम करते थे काम

स्मित रत्नागिरी की निजी कंपनी में काम करते थे। उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था और वह सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेते थे। दोस्तों के बीच वह सक्रिय रहते थे। उनके निधन से परिवार के साथ मित्रों को भी गहरा दुख पहुंचा है। स्मित के परिवार में माता-पिता, बहन, चाचा-चाची और चचेरे भाई हैं। घटना के बाद रत्नागिरी शहर पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग