5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को देंगे 18 हजार रुपये सालाना, जम्मू में बनेगा रिवर फ्रंट, अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

Jammu & Kashmir: सूबे में हो रहे चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रीनगर

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 7 Sep 2024, 1:43 PM IST

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र को जारी करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारीता मंत्री अमित शाह ने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री ने दावा किया कि आर्टिकल- 370 की छाया में अलगाववाद पनपा। एक के बाद एक सरकारें अलगाववादियों के आगे झुकती रहीं। वहीं, अब आर्टिकल- 370 और 35A अब इतिहास बन चुके हैं। जम्मू-कश्मीर अब विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कश्मीर हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं-गृहमंत्री

बीजेपी का संकल्प जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है। आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर का भूभाग महत्वपूर्ण रहा है। हमने इसे जोड़े रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुकी है, ये कभी लौटकर नहीं आ सकती। क्योंकि यही वो विचारधारा थी जो युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी।

पहले लोग पढ़ने के लिए कश्मीर से जाते थे अब आते हैं

अमित शाह ने कहा कि 59 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 30 कश्मीर में और 29 जम्मू में हैं। जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स, आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट, यूनानी अस्पताल खोले गए हैं। पिछले 70 सालों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए देश के बाकी हिस्सों में जाना पड़ता था, लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों से छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं।

BJP के संकल्प पत्र के बड़े वादे

अमित शाह ने संकल्प पत्र को लेकर कहा कि जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। श्रीनगर में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा. डल झील का विश्व स्तर पर विकास किया जाएगा। मां सम्मान योजना लेकर आएंगे इसमें सूबे की महिलाओं को 18 हजार की राशी मिलेगी। उज्ज्वला योजना के तहत 2 सिलेंडर दिए जाएंगे। छात्रों को 10 हजार रुपए कोचिंग फीस दी जाएगी। किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क बनेगा। राजौरी को टूरिज्म स्पॉट बनाएंगे। कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

ये भी पढें: Ex CM के खिलाफ BJP ने गैंगस्टर की पत्नी को दिया विधायकी का टिकट, बोली- मैं ही जीतूंगी