27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Andhra Pradesh bus accident: आंध्र प्रदेश के पलनाडु में निजी बस और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

Palnadu accident: आंध्र प्रदेश के पलनाडु में निजी बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत, आठ घायल। सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने जताया शोक, जांच के आदेश।
2 min read
Google source verification
accident, symbolic picture

एक्सीडेंट, प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो-IANS)

Andhra bus auto rickshaw collision: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार तड़के एक निजी ट्रैवल्स बस की ऑटो-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह महिलाओं समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना पर सीएम चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने दुख जताया है। साथ ही, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चिलकालुरिपेट के पास अड्डा रोड पर हुई। विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही निजी बस ने तीन पहिया ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। ऑटो-रिक्शा में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और चिलकालुरिपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित चिलकालुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे और प्रकाशम जिले के कोंडामंजुलुर में एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर, दो की गुंटूर जीजीएच में और एक की चिलकालुरिपेट सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान बोंटू बाबू (62), बोंटू मानेम्मा (55), संपूर्णम्मा (70), गंगम्मा (50), लक्ष्मम्मा (75), चौटुपल्ली स्वर्थम्मा (45) और मरियम्मा (45) के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मृतक वेलुरु गांव के निवासी हैं और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए गुंटूर जनरल अस्पताल भेजा गया है। आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

जनसेना पार्टी के प्रमुख व राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस सड़क हादसे पर दुख जताया और जिला अधिकारियों से बातचीत कर घायलों के बेहतर इलाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं, राज्य की गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता ने पलनाडु के अतिरिक्त एसपी से हादसे को लेकर बातचीत की। उन्होंने हादसे की गंभीरता, मृतकों और घायलों से जुड़ी जानकारी तथा राहत कार्यों की स्थिति के बारे में पूछताछ की। सात लोगों की जान जाने को बेहद दुखद बताते हुए गृह मंत्री अनिता ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जांच के आदेश

गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने और उनकी सेहत की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के आदेश दिए, जिसमें दुर्घटना की परिस्थितियां, बस की रफ्तार और चालक की किसी भी लापरवाही की जांच शामिल है। गृह मंत्री अनिता ने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए निजी वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।