30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र प्रदेशः अनकापल्ली के केमिकल कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव, 50 महिला कर्मियों की बिगड़ी तबियत

Gas Leakage in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की एक केमिकल कंपनी से जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस गैस रिसाव से 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
gas_leak_in_ap.jpg

Andhra Pradesh: Gas Leak in a Company in Atchutapuram 50 Women fall ill

Gas Leakage in Andhra Pradesh: दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक केमिकल कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव हो गया है। जिस कारण कंपनी में काम करने वाली करीब 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। गैस लीक होते ही कंपनी में काम कर रही महिलाएं बेहोश होने लगीं। कई महिलाओं को उल्टी भी हुई। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की मदद से महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के औद्योगिक क्षेत्र अच्युतपुरम में संचालित एक केमिकल कंपनी में हुआ। गैस लीक से महिलाओं की तबियत बिगड़ते ही कंपनी में हड़कंप मच गया। कंपनी के आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि गैस लीक से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगी। साथ ही सांस लेने में तकलीफ आने की बात सामने आई। साथ ही कुछ महिलाएं बेहोश होकर कंपनी में गिरने लगी। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

रात आठ बजे कैंटीन से लौटते ही बेहोश होने लगीं महिलाएं-
मामले की जानकारी देते हुए अंकापल्ले इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कर्मचारी कैंटीन गए हुए थे। जब वे वापस काम पर लौटे तो कुछ कर्मियों को उल्टियां होने लगी। कई को सांस लेने में तकलीफ तो कई बेहोश होकर गिरने लगी। जिसके बाद गैस लीक की बात लोगों को समझ में आई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः हरियाणाः कत्था फैक्टरी में अमोनिया का रिसाव, सांस लेने में परेशानी से बिगड़ी तबियत

गैस लीक के कारणों के बारे में की जा रही छानबीन-
बताया गया कि जिस केमिकल कंपनी में यह रिसाव हुआ उसे सील कर दिया गया है। वहां से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार अभी भी वहां जहरीली गैस की गंध महसूस हो रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैस लीक के कारणों को तलाशा जा रहा है। इस मामले में यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि क्या कंपनी की ओर से कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी रखी गई थी। यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।