31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anna Hazare: अन्ना हजारे ICU में भर्ती, वायरल और डिहाइड्रेशन के बाद मुंबई के अस्पताल में हुए एडमिट

Anna Hazare Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन और किडनी संबंधी समस्या के बीच डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 31, 2026

Anna Hazare news

अन्ना हजारे ICU में भर्ती(फोटो-ANI)

Anna Hazare Admitted To ICU News: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे(Anna Hazare) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उन्हें गंभीर वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की कमी यानी एक्यूट डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी जांच और इलाज में जुटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अन्ना हजारे का इलाज पहले महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि स्थित उनके गांव के पास एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया।

डॉक्टर गौतम भंसाली की निगरानी में इलाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अन्ना हजारे को बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर गौतम भंसाली की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनके जरूरी टेस्ट और इलाज शुरू कर दिए गए हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति का डिटेल आकलन कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे के उपचार को लेकर फैसला किया जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार, अन्ना हजारे को ICU में लगातार निगरानी में रखा गया है। उन्हें गांव से मुंबई लाने के लिए कार्डियक एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था और उनके साथ उनके गांव के देखभाल करने वाले लोग भी मौजूद थे।

वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी तबीयत

अन्ना हजारे की तबीयत खराब होने के पीछे वायरल संक्रमण और गंभीर डिहाइड्रेशन बताया गया है। किडनी से जुड़ी समस्या का भी जिक्र किया गया है। डॉक्टर फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति का बारीकी से आकलन कर रहे हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे का इलाज तय किया जाएगा।

2011 के आंदोलन से देशभर में मिली थी पहचान

अन्ना हजारे लंबे समय से सामाजिक कार्यों और भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों के लिए जाने जाते हैं। 2011 में उनके नेतृत्व में जन लोकपाल कानून की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन हुआ था, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई। हाल के दिनों में भी अन्ना हजारे सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इसी साल जुलाई में उन्होंने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की थी।