29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने ‘बेवकूफ’ शब्द का किया इस्तेमाल, सांसद अनुराग ठाकुर बोले-उन्होने खुद को कहा तो हम स्वागत करते हैं

Fool remark controversy: लोक परीक्षा पेपर लीक विरोधी विधेयक 2026 पर बहस के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया ​दी है। उन्होने कहा कि, अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए 'बेवकूफ' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें इस पर कड़ी आपत्ति है।
2 min read
Google source verification
Anurag Thakur statement

सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, Photo- ANI

Fool remark controversy: लोक परीक्षा पेपर लीक विरोधी विधेयक 2026 पर बहस के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया ​दी है। उन्होने कहा कि, अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए 'बेवकूफ' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें इस पर कड़ी आपत्ति है। लेकिन यदि उन्होंने खुद के लिए 'बेवकूफ' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि, हम इसका स्वागत करते हैं।

देर से ही सही उन्होने अपनी गलती मानी

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि राहुल गांधी ने बेवकूफ शब्द किसी छात्र की बजाय खुद के लिए इस्तेमाल किया है तो देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने अपनी गलती मानी, इसे स्वीकार किया और खुद के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट, छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। लोकसभा में उनके भाषण के दौरान इडियट और अंधभक्त शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सदन में हंगामा भी हुआ। संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से कहा कि आपको पता है कि असंसदीय शब्दों को लेकर नियम हमने नहीं बनाए हैं। नियमों के अनुसार मर्यादा में रहते हुए आपको बात करनी है तो हम आपकी बात सुन रहे हैं।

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के इन शब्दों को असंसदीय भाषा बताते हुए इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। जिसके बाद राहुल गांधी के भाषण के इन शब्दों को संसद की कार्यवाही से हटा गया।

छात्रों के प्रदर्शन को बताया अभिव्यक्ति

राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने जिस तरह अपनी बात सड़कों पर रखी, उसे देखकर उन्हें भरोसा और संतोष मिला।
उन्होंने कहा, यह गुस्सा नहीं था, यह हिंसा नहीं थी, यह नफरत नहीं थी। ​बल्कि यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी अभिव्यक्ति थी। राहुल गांधी ने कहा कि, सभी राजनीतिक दलों को इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग