21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP के बहाने अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, बोले-‘बीजेपी देश के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है’

Cockroach Janata Party: जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के दौरे को लेकर CJP कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 21, 2026

CJP news

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना

Arvind Kejriwal On BJP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि CJP के वॉलंटियर्स पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए आवाज उठा रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी को बच्चों के पढ़-लिख जाने से आखिर क्या परेशानी है।

केजरीवाल ने उठाया सवाल


केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के गुंडों ने CJP के वॉलंटियर्स पर बुरी तरह से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। केजरीवाल ने कहा कि यह सब सिर्फ इसलिए किया गया ताकि CJP कार्यकर्ता बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आवाज न उठा सकें। केजरीवाल ने सवाल किया, 'बच्चे पढ़-लिख गए, तो इससे बीजेपी को क्या तकलीफ है? ये हमारे बच्चों को अनपढ़ क्यों रखना चाहते हैं?'

क्या है पूरा मामला?

मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव का है। यहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सरकारी स्कूल की स्थिति देखने के लिए भेजा था। इस दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के सदस्यों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

सुबह के समय CJP के कार्यकर्ता रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल पहुंचे थे। उनके स्कूल पहुंचने का ग्रामीणों ने विरोध किया। कुछ देर बाद आशुतोष रांका भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

धक्का-मुक्की के बाद मारपीट का आरोप

विरोध के बीच मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हुई और मारपीट की स्थिति बन गई। CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई और उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया गया। इस दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने का भी आरोप है।

CJP प्रमुख ने शेयर किए तीन वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने आशुतोष रांका और उनके समर्थकों के साथ कथित हमले के तीन वीडियो सोशल मीडिया साइट 'X' पर शेयर किए हैं। उन्होंने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंचे CJP वॉलंटियर्स पर हमला हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि हमलावरों को खराब स्थिति वाले सरकारी स्कूलों से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन CJP वॉलंटियर्स के स्कूलों का दौरा करने पर आपत्ति क्यों है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस विरोध के पीछे किस चीज की रक्षा करने की कोशिश की जा रही है।