21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नीतीश कुमार ने राजनीति से फुर्सत ले ली है, अब RLM उनकी विरासत की दावेदार’, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति से एक तरह से फुर्सत ले ली है और अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी को लेकर बिहार में कई दावेदार सामने आएंगे। कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस विरासत को संभालने का दावा करता है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 21, 2026

Upendra Kushwaha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Photo- IANS)

Upendra Kushwaha on Nitish Kumar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत और अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक तरह से सक्रिय राजनीति से फुर्सत ले ली है। उन्होंने आगे दावा किया कि जनता चाहती है कि RLM नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाले।

नीतीश जी ने फुर्सत ले ली है- उपेंद्र कुशवाहा

नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर और भविष्य को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "अब नीतीश कुमार जी ने एक तरह से बिहार की राजनीति से फुर्सत ले ली है। मेरे शब्दों पर किसी को आपत्ति हो सकती है, लेकिन मैं जो कह रहा हूं उसका भाव समझिएगा। जब तक फुर्सत उन्होंने नहीं ली थी, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बहुत बेहतर सेवा दी। बाद में उन्होंने खुद पीछे हटने की इच्छा जताई थी और अब उन्होंने फुर्सत ले ली है।"

विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेने का दावा

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा, "नीतीश जी के फुर्सत लेने के बाद बिहार और देश भर में लोगों का एक बड़ा वर्ग इस बात को लेकर चिंतित है कि उस विरासत को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा। कई लोग उस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेने का दावा करेंगे, आज की तारीख में हमारा भी दावा है। हम इसमें कितना सफल होंगे यह नहीं जानते, लेकिन बिहार में एक बड़ा वर्ग है जिसकी अपेक्षा और आकांक्षा है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को यह दायित्व अपने हाथ में लेना चाहिए। दूसरे लोग भी प्रयास करेंगे और इसमें कोई बुराई भी नहीं है।"

भाजपा के साथ विलय की अटकलों को बताया अफवाह

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के BJP में विलय की अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोगों ने तो विलय के लिए खास तारीखों का ऐलान तक कर दिया था, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से विलय का कोई प्रस्ताव या दबाव कभी नहीं था। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर सुझाव जरूर दिए थे, लेकिन उन्हें मानने या न मानने का फैसला हमारा था और हमने उन्हें न मानने का फैसला किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की अपनी अलग पहचान है और पार्टी बनी रहेगी। कोई इसका क्या मतलब निकालता है, यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है।

भाजपा ने निभाया गठबंधन धर्म- उपेंद्र कुशवाहा

बीजेपी नेतृत्व की तारीफ करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हुई बातचीत सबके सामने थी। उस समय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि RLM छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बीजेपी अपने कोटे से RLM को एक विधान परिषद (MLC) सीट देगी। यह वादा पूरा किया गया है और गठबंधन में दरार की अटकलें लगाने वाले शर्मिंदा हुए हैं। बीजेपी ने गठबंधन की भावना का पूरा सम्मान किया है और आपसी सम्मान बनाए रखा है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग