पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में ‘बद्र मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य सैन्य उत्पादन, तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास तथा रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देना है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस पहल के जरिए सदस्य देश अपनी औद्योगिक विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर रक्षा उत्पादन में सहयोग बढ़ाएंगे और मित्र देशों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।