6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bageshwar Bypoll Result: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा ने की वापसी, कांग्रेस प्रत्याशी को मिली करारी हार

Bageshwar Bypoll Result: उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भाजपा ने शानदार वापसी की है। बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 2810 वोटों के अंतर से मात दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 8 Sep 2023, 3:15 PM IST

BJP MLA Parwati Das

बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास ने जीता उपचुनाव

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें आज शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव के परिणामों को साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है।

चंदन राम के निधन के बाद रिक्त हुई थी सीट

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम धामी के कैबिनेट मे ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रहे भाजपा विधायक चंदन राम दाम के निधन के बाद बागेश्वर सीट रिक्त हुई थी। इस पर भाजपा ने चंदन राम की पत्नी पार्वती को टिकट देकर मौदान में उतारा था। इस उपचुनाव में कुल 5 कैंडीडेट्स ने चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी।