3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur Results: जीत से पहले कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को दी बधाई, कहा- मुझे उम्मीद है वे सभी वादे पूरा करेंगे

Bankipur Bypolls: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर शुरुआती राउंड में आगे हैं। इस पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का बयान सामने आया है। कांग्रेस ने जीत से पहले ही उन्हें बधाई दे दी है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Aug 03, 2026

prashant kishor

प्रशांत किशोर। (फोटो- IANS)

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। पांचवें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से लगभग 2 हजार वोटों से आगे हैं।

इसी बीच, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने उन्हें जीत से पहले ही बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन उन्हें अपने वादों को पूरा करना होगा।

'मेरी शुभकामनाएं उनके साथ'

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा- मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। निश्चित रूप से हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। देखते हैं उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना विश्वास जीत पाते हैं।

उन्होंने कहा- प्रशांत ने कई वादे किए थे, हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वे वादे पूरे करेंगे। भगत ने आगे कहा कि लोकतंत्र में अच्छे-बुरे दोनों पहलू होते हैं। प्रशांत हाल ही में नई पार्टी बनाकर आए हैं। पिछला चुनाव उन्होंने खुद नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार खुद मैदान में हैं। फिर भी मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

शुरुआती रुझान में किशोर आगे

वोट गिनती के शुरुआती दौर में प्रशांत किशोर ने अच्छी बढ़त बनाई है। बांकीपुर सीट BJP का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ को कड़ी चुनौती दी है।

जन सुराज पार्टी कुछ साल पहले बनी है। बिहार विधानसभा चुनाव में उसे खास सफलता नहीं मिली थी। अब बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर खुद उम्मीदवार बनकर अपनी साख दांव पर लगा रहे हैं। पटना की इस शहरी सीट पर उनका प्रदर्शन पूरे राज्य की राजनीति पर असर डाल सकता है।

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

प्रशांत किशोर ने शिक्षा, रोजगार और बदलाव जैसे मुद्दों पर जोर दिया था। कांग्रेस सांसद ने ठीक यही इशारा किया कि अगर वादे पूरे हुए तो जनता साथ देगी। यह सीट पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी, जो अब राज्यसभा सांसद हैं। भाजपा इसे अपने कब्जे में रखना चाहती थी। लेकिन प्रशांत किशोर की एंट्री ने पूरे मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।