
प्रशांत किशोर ने मतगणना में बढ़त बनाई हुई है (Photo-IANS/ANI)
Bankipur Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक चार राउंड की मतगणना हो चुकी है। जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। पीके को अब तक 6269 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 5124 वोट मिले है।
भले ही चार राउंड की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी 1145 वोटों से पीछे चल रहे हो, लेकिन समर्थकों को उम्मीद है कि उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिलेगी। इसको लेकर समर्थकों द्वारा कई किलो लड्डू भी बनाया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- बांकीपुर में जीत के जश्न की तैयारी में बीजेपी जुट गई है। 200 किलो से अधिक लड्डू बनाए जा रहे है। इधर चार राउंड की काउंटिंग में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले से जश्न मनाकर खुद खा लेना और जेएसपी (जन सुराज पार्टी) के ऑफिस में पहुंचा देना।
एक अन्य यूजर ने लिखा- हरियाणा जलेबी मूमेंट
एक्स पर यूजर ने लिखा- सारे लड्डू बेकार जाने वाले है। युवाओं में जन सुराज का क्रेज है।
वहीं मतगणना के बीच जेडीयू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बांकीपुर में एनडीए बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है।
राजीव रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या कोई और एनडीए को पीछे नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लोग विकास के नाम पर वोट देते हैं और इसीलिए एनडीए को फायदा मिलता है।
बता दें कि बांकीपुर सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। जिसके बाद आज वोटों की गिनती की 3 अगस्त को हो रही है। पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू है। इस सीट पर सभी की नजरें है, क्योंकि यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है। वहीं प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। आरजेडी ने रेखा कुमारी को प्रत्याशी बनाया था।
Updated on:
03 Aug 2026 12:01 pm
Published on:
03 Aug 2026 11:37 am
