नई दिल्लीPublished: Jan 24, 2023 09:13:37 am
Prabhanhu Ranjan
BBC Documentary on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद जारी है। भारत में इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब और ट्विटर पर बैन कर दिया गया है। दूसरी ओर कई सोशल नेटवर्किंग साइट पर अभी भी यह डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध है।
BBC Documentary on PM Modi: BBC की 'India: The Modi Question' डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में विवाद जारी है। सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब और ट्विटर पर भारत में ब्लॉक कर दिया है। दूसरी ओर कई सोशल साइट्स पर अभी भी यह डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध है। डॉक्यूमेंट्री के आधार पर विपक्ष पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। दूसरी ओर कई लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस विवाद के बीच हैदराबाद यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। यहां छात्रों को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसकी स्क्रीनिंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिकारियों के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्रों ने परिसर में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी। वहीं, दिल्ली के जेएनयू में भी यह फिल्म दिखाई जानी थी लेकिन अंत समय में कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।