
बंगाल चुनाव में हिंसा (प्रतिकात्मक फोटो)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच नादिया और शांतिपुर से हिंसा की खबरें सामने आ रही है। नादिया जिले के बीजेपी मुख्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उत्तर 24 परगना जिले के एक मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। इन तस्वीरों से साफ है कि महिलाएं पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। आयोग ने इसे 'लोकतंत्र के उत्सव' का उत्साहपूर्ण दृश्य बताया।
इसी तरह, नदिया जिले के 93 हरिंगहाटा विधानसभा क्षेत्र में भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग गर्व और जिम्मेदारी की भावना के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। माहौल उत्सव जैसा है, जहां हर मतदाता अपने वोट को अपनी आवाज मानते हुए हिस्सा ले रहा है।
कोलकाता दक्षिण के अंतर्गत 161 बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक युवा मतदाता की मुस्कान भी काफी कुछ बयां कर रही है। मतदान करने के बाद उसकी खुशी यह दर्शाती है कि लोकतंत्र में भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और संतोषजनक होती है। निर्वाचन आयोग ने संदेश दिया कि आपका वोट आपकी आवाज है, इसे जरूर इस्तेमाल करें।
चुनाव शुरू होने से पहले 142 विधानसभा सीटों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मॉक पोल भी कराए गए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को जारी है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Published on:
29 Apr 2026 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
