
TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने कराई परेड (Photo-X @mayukhrghosh)
Bengal TMC Leaders Public Parade Controversy: बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी के पार्टी के नेताओं और बाहुबलियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस द्वारा इनकी रस्सियों से बांधकर परेड भी कराई जा रही है। वहीं अब इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वत; संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को तलब किया है। साथ ही पूछा- क्या यहीं कानून का राज है? वहीं टीएमसी ने इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है।
TMC नेताओं की सड़क पर पुलिस द्वारा परेड कराए जाने पर कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन उसे जानबूझकर अपमानित या सार्वजनिक रूप से बेइज्जत नहीं किया जा सकता।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में अपना बचाव किया है। पुलिस ने इन कार्रवाईयों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन का हिस्सा बताया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से कुछ आरोपियों का भ्रम टूट जाता है।
वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को तृणमूल कांग्रेस ने मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी इन कार्रवाईयों के खिलाफ कोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद-21 और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
फिलहाल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इन घटनाओं के नियम, परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा से टीएमसी प्रत्याशी और अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान पुष्पा झुकेगा नहीं कहकर सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए थे। इस सीट पर पुनर्मतदान भी हुआ था और चुनाव से पहले जहांगीर खान हट गए थे।
जहांगीर खान को 8 जून को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे तीन बार इलाके में घुमाया। एक वीडियो में वह कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर पर अवैध वसूली का आरोप है।
'नॉर्थ हावड़ा के डॉन' कहे जाने वाले आकाश सिंह को 13 मई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे बनियान और अंडरवियर में, सिर मुंडवाकर इलाके में घुमाया। उस पर पुलिस पर फायरिंग, बमबाजी, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं।
टीएमसी के स्थानीय युवा नेता अभिजीत रॉय को 28 मई को गिरफ्तार किया गया। कमर में रस्सी बांधकर उसे भीड़ के बीच घुमाया गया। उस पर रंगदारी और नगर निगम की सामग्री के अवैध भंडारण एवं बिक्री के आरोप हैं।
कामरहाटी के प्रभावशाली नेता गुड्डू अंसारी को 31 मई को गिरफ्तार किया गया। उस पर रंगदारी, जमीन कब्जाने, सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा और धमकी देने जैसे आरोप हैं। पुलिस ने उसे हथकड़ियों में सार्वजनिक रूप से घुमाया।
'बोरे' और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शमीम अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उस पर बीजेपी की एक रैली पर हमले, रंगदारी और डराने-धमकाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे दक्षिण हावड़ा के बाजारों में रस्सी बांधकर घुमाया।
पूर्व टीएमसी मंत्री के करीबी माने जाने वाले ट्रैफिक होमगार्ड शाहीन मोल्ला उर्फ सनी को करोड़ों रुपये की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे भी कमर में रस्सी बांधकर इलाके में पैदल घुमाया गया।
Updated on:
18 Jun 2026 08:30 am
Published on:
18 Jun 2026 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
