29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhai Dooj 2021: इन चीजों को अपनी थाली में रखना कतई न भूलें, लंबी होती है भाई-बहन की उम्र

Bhai Dooj 2021. आज देशभर में भाई और बहन के प्यार का त्योहार भाई-दूज मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है कि भाई-दूज के लिए थाली को कैसे तैयार करना चाहिए और आपकी थाली में क्या-क्या होना जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 5 Nov 2021, 11:48 PM IST

Bhai Dooj 2021, Don't forget to put these things on your plate

Bhai Dooj 2021, Don't forget to put these things on your plate

नई दिल्ली। Bhai Dooj 2021. आज देशभर में भाई और बहन के प्यार का त्योहार भाई-दूज मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक करती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भाई-दूज के लिए थाली को कैसे तैयार करना चाहिए और आपकी थाली में क्या-क्या होना जरूरी है।

अगर नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आप हम आपको विस्तार से बताएंगे कि भाई दूज के लिए थाली कैसे तैयार करें और अपनी थाली में किन चीजों को शामिल करने से भाई और बहन दोनों की उम्र बढ़ती है।

भाई दूज के लिए अपनी थाली तैयार करने की शुरूआत दीया से करें। इस दीये में आप सरसों का तेल या घी कुछ भी ले सकते हैं। मान्यता है कि इसी दीये से भाई की आरती उतारकर उसकी लंबी उम्र की कामना की जाती है। इसके साथ ही थाली में रोली रखना न भूलें। इस रोली से ही भाई को तिलक लगाया जाता है। अगर किसी वजह से रोली न मिल पाए तो हल्दी पाउडर से तिलक कर सकते हैं। वहीं थाली में चावल या अक्षत रखना बिल्कुल न भूलें और ध्यान रहे कि चावल के दाने टूटे न हों।

यह भी पढ़ें: भाई दूज के दिन भाई और बहन यमुना में क्यों लगाते हैं डुबकी

इसके साथ ही भाई दूज की थाली में कोई भी मिठाई जरूर रख लें। अगर मिठाई न हो तो आप हाथ से बनी हुई कोई भी मीठी चीज भी भाई को खिला सकती हैं। इससे भाई और बहन के रिश्तों में मिठास बढ़ती है। इसके साथ ही थाली में एक सूखा नारियल भी जरूर रखें। यह नारियल बहन की ओर से भाई को गिफ्ट होता है। इस नारियल को ग्रहण करने के बाद भाई पर बहन की रक्षा और उसकी मदद का भार चढ़ जाता है।