30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका, जनता दल (एस) NDA में शामिल

Janata Dal (S) joins NDA: कर्नाटक की प्रमुख पार्टी और कांग्रेस की पूर्व सहयोगी जनता दल सेक्यूलर आज आधिकारिक तौर पर NDA में शामिल हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 22 Sep 2023, 5:07 PM IST

 Big blow to opposition Janata Dal (S) joins NDA

लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में अभी से शह और मात का खेल शुरू हो गया है। जून महीने से चल रही विपक्षी एकता को आज जोर का झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक की प्रमुख पार्टी और कांग्रेस की पूर्व सहयोगी जनता दल सेक्यूलर आज आधिकारिक तौर पर NDA में शामिल हो गई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री H D कुमारास्वामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस बात की जानकारी भाजपा अध्यक्ष ने खुद X पर दी।

गृहमंत्री के आवास पर हुई बैठक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात गृहमंत्री के आवास पर हुई। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की।

भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

JDS के NDA में शामिल होने की जानकारी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने X पर दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कर्नाटक के पूर्व CM और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया है।


पूर्व प्रधानमंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत
बता दें कि JDS के NDA में शामिल होने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री H D देवगौड़ा ने कुछ दिनों पहले ही संकेत दिए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है आने वाले चुनाव में भाजपा और जेडीएस साथ चुनाव लड़े। इसके लिए जल्द ही कुमारास्वामी भाजपा नेतृत्व से मिलेंगे। बता दें कि JDS की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री HD देवगौड़ा ने की थी। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।