28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र ने बोर्ड एग्जाम में लिखा मोदी-नीतीश, श्री राम के नाम पर मांगे अच्छे मार्क्स, देखें तस्वीरें

Bihar Board: बिहार बोर्ड परीक्षा में छात्र पीएम मोदी और नीतीश कुमार का नाम लिख कर आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि श्री राम के नाम पर अच्छे मार्क्स देने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 6 Mar 2024, 4:17 PM IST

biharboard.jpg

Bihar Board: बिहार सच में अजब है! बोर्ड एग्जाम की कॉपियां जांच रहे एग्जामिनर भी सवालों के जवाब देख सिर पकड़ लिया है। कुछ छात्रों की आंसर शीट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन आंसर शीट्स में जहां कुछ छात्रों ने कविता और शायरी लिख रखी है तो वहीं कुछ ने तो श्री राम के नाम पर अच्छे मार्क्स मांग लिए है।

परीक्षा में सवाल आया कि मानव भूगोल किस प्रकार है तो इसके जवाब में छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिख दिया है।

वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में छात्र ने रामभजन अवध में ‘इक दिन ऐसा आया..’ लिखते हुए अंत में जय श्री राम और जय सीता मईया लिखा हुआ है।

केमिस्ट्री का एक सवाल आया जिसमें ‘ओमीय और अनओमीय प्रतिरोध क्या होता है?’ जिसके जवाब में लिखा गया है कि प्यार जल्दी नहीं होता है, लेकिन जब होता है तो जबरदस्त होता है, इसे ओमीय कहते हैं। छात्रा ने आगे लिखा कि जो मेरी कॉपी चेक करेगा, प्लीज, आप मुझे बहुत अच्छे मार्क्स देंगे। जिससे मैं और साहसी लड़की बनूंगी। आप नहीं जानते कि मेरे सिर पर चोट लगने के चलते मैं ठीक ढ़ग से पढ़ नहीं पाई हूं।

वहीं कॉपी जांच रहे एग्जामिनर का कहना है कि हमें काफी सारी अच्छी कॉपियां भी मिलती है, लेकिन कुछ ऐसी भी मिलती है जिसमें अनाप-शनाप लिखा होता है। पढ़ाई ना करने की वजह से इन छात्रों को कुछ समझ नहीं आता है कि आंसर शीट में क्या लिखें।