scriptराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, कहा- सभी विपक्षी दल एक साथ लड़ेंगे तो देश का विकास होगा | Bihar CM Nitish Kumar Meeting With NCP Chief Sharad Pawar in Delhi | Patrika News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, कहा- सभी विपक्षी दल एक साथ लड़ेंगे तो देश का विकास होगा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2022 06:23:52 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Oppositon Unity: चार दिनों के दिल्ली दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि सभी विपक्षी दल एक साथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा।
 

nitish_kumar_sharad_panwar.jpg

Bihar CM Nitish Kumar Meeting With NCP Chief Sharad Pawar in Delhi

Oppositon Unity: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों के एकजुट करने की मुहिम पर निकले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की। राजधानी दिल्ली में इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात शरद पवार के आवास पर हुई। जनपथ स्थित शरद पवार के आवास पर दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक चर्चा की। जिसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी मुलाकात अच्छे वातावरण में हुआ।

शरद पवार से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात हुई। मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव के समय नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एनडीए का हिस्सा थी। न केवल राष्ट्रपति चुनाव बल्कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भी जदयू के सांसदों और विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था।

 

https://twitter.com/ANI/status/1567489373566038019?ref_src=twsrc%5Etfw


इससे पहले शरद पवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की एक राय है कि अधिक से अधिक दल एक साथ होकर राज्यों और देश के विकास के लिए काम करेंगे। मैंने यह भी कह दिया है कि सब एकसाथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा क्योंकि ये लोग(भाजपा) तो कुछ काम कर नहीं रहे हैं।

यह भी पढें – 25 को हरियाणा में INLD की रैली, नीतीश,फारुख, शरद, ममता सहित कई विपक्षी नेता जुटेंगे

 


नीतीश कुमार ने कहा हमारी मुलाकात अच्छे वातावरण में हुई है। भाजपा कोई काम नहीं कर रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा विपक्ष का एकजुट होना जरूरी है। अगर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होती हैं, तो ये देश के भले के लिए होगा। नीतीश कुमार इसके पहले राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सीताराम येचुरी से भी मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि नीतीश कुमार का कहना है कि उनके लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनना महत्वपूर्ण नहीं है। विपक्ष के सभी दल एकजुट हो जाएं, ये प्रयास है।

यह भी पढें – नीतीश की PM पद की दावेदारी को ले ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’, नारे लगे- ‘देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’

 
https://twitter.com/ANI/status/1567463471444541440?ref_src=twsrc%5Etfw


गौरतलब है कि शरद पवार भी इसके पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि भाजपा सहयोगी पार्टियों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ भी यही किया गया है। यही वजह है कि शरद पवार ने भी सभी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

ट्रेंडिंग वीडियो