30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 26 Nov 2021, 10:16 PM IST

bihar former cm rjd supremo lalu prasad yadav admitted in aiims delhi

bihar former cm rjd supremo lalu prasad yadav admitted in aiims delhi

नई दिल्ली। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी के सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में दिल्ली एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुखार है। अस्पताल के सूत्रों की ओर से यह भी बताया गया कि उनकी हालत गंभीर नहीं है और स्थिर है। लालू यादव के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, फिलहाल हम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्ही बीमारियों का इलाज कराने के लिए उन्हें जेल से जमानत दी गई है। बताया गया कि 73 वर्षीय लालू यादव गुर्दे, हृदय समेत अन्‍य बीमारियों से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके लालू यादव बीते दिनों बिहार विधानसभा उपचुनाव में काफी सक्रिय नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई चुनावी रैलियां भी कीं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया था।

नीतीश को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए
हाल ही में लालू यादव पटना से दिल्ली लौटे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला भी किया था। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ये नीतीश कुमार की नाकामी है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, किसी भी मामले में बिहार का विकास नहीं हुआ है, नीतीश कुमार विकास का नारा देते थे। उन्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बिहार मे शराबबंदी पर लालू यादव के बाद अब चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो बीते बुधवार को ही पटना में खुली जीप चलाते हुए नजर आए थे। लालू यादव को उपनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के आसपास की सड़कों पर जीप चलाते देखा गया था। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। इस बारे में लालू ने बाद में कहा कि उन्होंने कई साल बाद अपनी पहली गाड़ी को चलाने का मौका मिला।