26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों को सरकार का बड़ा तोहफा! PhD से Startup तक 2 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी योजना

रक्षाबंधन पर बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। 1,000 महिलाओं को PhD के लिए ₹10,000 मासिक फेलोशिप और 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए ₹2 लाख तक की सहायता मिलेगी। जानें पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Bihar Government Scheme

रक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का खास तोहफा, photo credit, x account

Bihar Women Scheme: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। ज्ञान भवन, पटना में गृह विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की ओर से पहल की जानकारी दी। इसके तहत महिला सुरक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और स्टार्टअप तक के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

शिक्षा और स्टार्टअप के लिए आर्थिक मदद

बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। इसके तहत 1,000 महिलाओं को पीएचडी के लिए प्रतिमाह 10,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। वहीं, 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उच्च शिक्षा के अवसर देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

महिला सुरक्षा पर भी जोर

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने ‘पुलिस दीदी’ योजना के तहत भी कदम उठाया है। योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2,700 स्कूटी और 2,000 से अधिक मोटरसाइकिल पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी और छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएंगी। स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है।

दो साल में एक लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

बिहार सरकार के अनुसार, राज्य की करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं। इनमें लगभग 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सरकार ने अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया है।

सरकार का कहना है कि महिलाओं को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना बिहार के विकास के लिए जरूरी है। महिला सुरक्षा, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी इन पहलों के जरिए सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने की दिशा में काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग