30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने में तीसरी बार हिमाचल प्रदेश पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, इसी साल होना है विधानसभा चुनाव, धर्मशाला में हुआ जोरदार स्वागत

Himachal Assembly Elections : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक महीने के अंदर तीसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले 9 वह अप्रैल को शिमला व 22 अप्रैल को धर्मशाला आए थे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 13 May 2022, 1:46 PM IST

bjp-chief-jp-nadda-reached-himachal-tour-third-time-in-this-month.jpg

Himachal Assembly Elections : हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। जेपी नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से आते हैं इसलिए इस बार का विधानसभा चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। आपको बता दे कि 1985 के बाद से अब तक कोई भी पार्टी हिमाचल में लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसीलिए लगातार जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश की सत्ता बचाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

जेपी नड्डा धर्मशाला पहुंचे जहां उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा, जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष करेंगे। इसके साथ ही जेपी नड्डा कुल्लू के ढालपुर के रथ मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। निश्चित रूप से उनकी उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।