17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन नवीन की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, कौन हैं कुंवर बासित अली और तारिक मंसूर?

BJP New Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी के दो मुस्लिम नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को…चलिए पूरी लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 17, 2026

Nitin Nabin BJP New Team Update

फोटो में बाएं तरफ से कुंवर बासित अली बीच में पीएम मोदी और तारिक मंसूर (सोर्स: ANI)

Nitin Nabin BJP New Team Update: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में 49 नेताओं को जगह मिली है। इनमें 12 महिलाएं और 37 पुरुष हैं। खास बात यह है कि टीम में उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान सौंपी गई है। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन नियुक्तियों को काफी अहम माना जा रहा है।

कौन हैं तारिक मंसूर?

बता दें तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक मंसूर 2017 से 2023 तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके हैं। शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव है। उन्हें केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण समितियों में भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। वह पद्म पुरस्कारों से जुड़ी कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन मेडिकल काउंसिल और कई शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े रहे हैं।

कुंवर बासित अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश के मेरठ से आते हैं। बीजेपी ने उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। वह पहले भी उत्तर प्रदेश बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी के मुस्लिम संपर्क अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान भी वह काफी सक्रिय नजर आए थे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय तक बीजेपी की पहुंच बढ़ाने के लिए कई अभियानों में काम किया। अब नेशनल स्तर पर उन्हें जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।

क्या यूपी चुनाव है बीजेपी का बड़ा फोकस?

दोनों मुस्लिम नेताओं का उत्तर प्रदेश से होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी की नई टीम में इन दोनों नेताओं को जगह मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

समाजवादी पार्टी लगातार PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण पर जोर दे रही है। ऐसे में बीजेपी भी मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को मिली जिम्मेदारी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। खासकर पसमांदा मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ना बीजेपी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग