28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP का महागठबंधन पर बड़ा हमला, सांबित पात्रा बोले- नीतीश-तेजस्वी के साथ आते ही बिहार में जंगलराज शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार में बनी महागठबंधन सरकार पर करारा हमला बोला है। महागठबंधन विधायकों के नेता के हैसियत से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के दो दिन बाद आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा बिहार में जंगलराज शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Aug 2022, 2:25 PM IST

sambit_patra.jpg

BJP Spokesperson Sambit Patra Targeted Nitish Tejashwi Says Jangalraj starts

BJP Attacks on Nitish kumar: बिहार की सत्ता गंवाने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि बिहार में आरजकता का माहौल है। तुष्टिकरण की राजनीति शुरू हो गई है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ आने के बाद से बिहार में जंगलराज शुरू हो चुका है। सांबित पात्रा ने प्रेस कॉफ्रेंस में हाल के दिनों में बिहार में घटी आपराधिक घटनाओं का ब्योरा भी पेश किया।

सांबित पात्रा ने कहा कि गठबंधन बनने के पश्चात JDU और RJD के बीच जिस प्रकार की गतिविधियां बिहार में हुई हैं, उससे आपको अवगत कराता हूं। 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोग मृत्यु को प्राप्त हुए।


बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और आदरणीय नीतीश कुमार जी के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी। सांबित पात्रा ने कहा कि पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। बिहार में जंगल राज दोबार आ गया है। सांबित पात्रा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस कर बिहार की नई सरकार की नाकामियों का खुलासा किया।


दिल्ली में हुए इस प्रेस कॉफ्रेंस में सांबित पात्रा के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता अरूण कुमार सिंह भी मौजूद थे। आपको याद होगा कि इसी अगस्त में पटना में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अरूण सिंह ने भी कहा था कि 2024 और 2025 का चुनाव हमलोग मिलकर लड़ेंगे। लेकिन उनके इस घोषणा के एक सप्ताह के अंदर ही बीजेपी को बिहार की सत्ता गंवानी पड़ी।


सांबित पात्रा ने कहा कि पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म हुआ। मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट होती है, आभूषण दुकानों में चोरी होती है। तेजस्वी के 10 लाख नौकरी के वादे पर सांबित ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे। जब उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा? तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए अभी तो हम मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब नौकरी देंगे।

अरविंद केजरीवाल पर भी सांबित पात्रा ने बोला हमला-
अपने इसी प्रेस कॉफ्रेंस में सांबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। सांबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए देशहित से ज्यादा जरूरी स्वंय का हित जरूरी है। इस दौरान यह भी कहा कि वेलफेयर स्कीम और मुफ्त की रेवड़ियों में अंतर होता है। बता दें कि केजरीवाल बीते कुछ दिनों गुजरात चुनाव में मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा सहित कई अहम वायदे कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार कैबिनेट पर दिल्ली में मंथन, आज सोनिया से मिलेंगे तेजस्वी