3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में लागू होगा CAA, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
amit_shah_caa.jpg

लोकसभा चुनाव की तैयारी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुन-चुनकर सभी विपक्षी पार्टी और खासकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अकेले 370 सीट जितने का दावा कर रहे हैं। हर तरफ से माहौल बनाने का प्रयास हो रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। शाह ने कहा कि चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) लागू किया जाएगा।

क्या बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें एक टीवी चैनल के समिट के दौरान कही हैं। बता दें कि अगले दो से तीन महीने में यानी अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव से कुछ दिन पहले शाह द्वारा दिए गए इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा, ''मैं साफ कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। यह वादा मूल रूप से कांग्रेस ने ही उनसे किया था।''

विपक्ष पर भड़के

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर देश के मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ''हमारे मुस्लिम भाइयों को इस कानून को लेकर गुमराह किया जा रहा है। उन्हें भड़काया जा रहा है। यह कानून केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।''