28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवानों को ‘वर्दी में फोटो अपलोड करने और रील बनाने पर रोक’, जानें क्यों जारी की गई चेतावनी

CAPF Warning: अपने जवानों के लिए केंद्रीय पुलिस बल (CAPF) ने सोशल मीडिया उपयोग को लेकर गाइडलाइन्स जारी किया है। जिसमें सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो और फोटो अपलोड नहीं करने को कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 26 Aug 2023, 3:24 PM IST

जवानों को 'वर्दी में फोटो अपलोड करने और रील बनाने पर रोक', जानें क्यों जारी की गई चेतावनी

जवानों को 'वर्दी में फोटो अपलोड करने और रील बनाने पर रोक', जानें क्यों जारी की गई चेतावनी

CAPF Social Media Guidelines: दुश्मन देश में बैठे लोग हमारे देश के जवानों को बरगलाने और उनसे सीक्रेट जानकारी निकलवाने के लिए नए- नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इसी क्रम में देश में इन दिनों हनी ट्रैप का मामला बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर भारतीय सुरक्षा बल अब सतर्क हो गए हैं और इससे निपटने के लिए कदम भी उठाए जाने लगे हैं। केंद्रीय पुलिस बल ने अपने कर्मचारियों के लिए एक दिशा-निर्देश जारी किया है जिसमें बताया गया है कि उन्हें क्या- क्या नहीं करना है।


जानिए गाइडलाइन्स में क्या कहा गया

CAPF द्वारा जारी दिशा-निर्देश में जवानों को कहा गया है कि वे किसी अनजान महिला से ऑनलाइन दोस्ती न करें। जवान सोशल मीडिया पर वर्दी में अपनी तस्वीरें या किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से बचें। वीडियो रील्स शेयर ना करें। किसी अनजान शख्स से बातचीत न करें। क्योंकि इससे ‘हनी ट्रैप’ का शिकार होने और संवेदनशील जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ता है।

CAPF द्वारा इस संबंध में सुरक्षा बलों को पत्र भेजा गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने इस बाबत CAPF को खत लिखा था और बताया था कि कैसे जवानों द्वारा सोशल मिडिया पर डाली जा रही पोस्ट का गलत फायदा दुश्मन देश में बैठे लोग उठाते हैं। पत्र मिलने के बाद विभिन्न अर्धसैनिक और पुलिस बलों ने अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।