26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champai Soren: चंपई सोरेन JMM से नहीं करेंगे बगावत, JMM प्रवक्ता बोले- हमेशा दिया सम्मान

Champai Soren: चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर JMM का बयान सामने आया है। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस बारे में पार्टी को कोई भी जानकारी नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 18 Aug 2024, 2:30 PM IST

Champai soren

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर JMM का बयान सामने आया है। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस बारे में पार्टी को कोई भी जानकारी नहीं है। मनोज पांडे ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा, “मैं अभी भी इसे सिर्फ चर्चा ही मानूंगा। मुझे लगता है कि जब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या तस्वीरें नहीं आ जाए, तब तक के लिए हम इस पर कुछ नहीं कह सकते। मुझे उम्मीद है कि वह पार्टी से बगावत नहीं करेंगे। वह पार्टी के साथ एक अनुशासित सिपाही की तरह रहेंगे। मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन पार्टी ने हमेशा ही उन्हें सम्मान देने का काम किया है। जो खबरें चल रही हैं, वह सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रहेंगी।”

भाजपा पर हमला बोला

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “वह राज्य में कमजोर थी और हमेशा ही रहेगी। इस राज्य में उनके पास कोई चेहरा ही नहीं है। वह पिछले पांच सालों से राज्य में सरकार को अस्थिर करने और पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं, लेकिन इन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। हमारी पार्टी के नेताओं का इन मुद्दों पर ध्यान है। पार्टी को एकजुट और मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे नेता हेमंत सोरेन सभी संकटों का सामना करेंगे।”

क्यों सुर्खियां बटोर रहे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन के साथ झामुमो-कांग्रेस के पांच से छह विधायकों की भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। वह सभी आज दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ झामुमो के विधायक दशरथ गगरई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और समीर मोहंती के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी हैं। पिछले तीन दिनों से इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरें झारखंड की सियासत में सुर्खियां बटोर रही थीं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग