19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के ऑफर पर दिया जवाब, बोले- ‘अभी एक महीने पहले तुम्हारे लिए एंटी नेशनल था’

Abhijeet Dipke answered Ramdas Athawale: "कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रामदास अठावले के NDA में शामिल होने के प्रस्ताव पर तंज कसा है। जानें पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
abhijeet dipke latest update

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके। (Photo- IANS)

Abhijeet Dipke on Ramdas Athawale Offer: नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर चर्चा में आए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले के ऑफर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अभी एक महीने पहले तो मैं तुम्हारे लिए एंटी-नेशनल था।' बता दें कि रामदास अठावले की पार्टी 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)' केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है।

अभिजीत दीपके को NDA में शामिल होने का मिला था न्योता

नागपुर में रामदास अठावले ने 17 अगस्त को कहा था, 'मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके अंबेडकरवादी हैं। वह सक्रिय और युवा हैं। उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए।' उन्होंने आगे यह भी कहा था कि हमारी सरकार का मानना है कि जो लोग गलत करते हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए; इसलिए उन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ जुड़ना चाहिए।

बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की विचारधारा दलित बौद्ध आंदोलन और डॉ. बीआर अंबेडकर के विचारों से जुड़ी है। पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। रामदास अठावले इसके प्रमुख हैं। अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। वह केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भी हैं।

राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का किया था ऐलान

अभिजीत दीपके ने 5 अगस्त को ऐलान किया था कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, बल्कि एक दबाव समूह के रूप में काम करेगी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर लोगों का घटता भरोसा मुख्य चर्चा का विषय रहेगा।

फिलहाल अभिजीत दीपके की अगुवाई में कॉकरोच जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था में सुधार करना है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का किया था स्वागत

अभिजीत दीपके ने 7 अगस्त को RSS प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का स्वागत किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जेन-जी (Gen-Z) को अपनी वास्तविक समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने पर एंटी-नेशनल नहीं कहा जाना चाहिए। उस दौरान उन्होंने मोहन भागवत से अपनी बात भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने की अपील की थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Youth Protest