3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manish Brahmbhatt New Party : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में फूट! मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई नई पार्टी, जानें क्या है नया नाम

Manish Brahmbhatt New Party: मनीष ब्रह्मभट्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक' लॉन्च करने का ऐलान किया। उन्होंने आंदोलन के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल और 12 सदस्यीय टीम पर प्रदर्शनकारियों व स्वयंसेवकों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 03, 2026

Abhijeet Dipke and Manish Brahmbhatt

Abhijeet Dipke and Manish Brahmbhatt (फोटो सोर्स-IANS/ANI)

Cockroach Janata Party Democratic : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरह कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक का ऐलान हुआ है। मनीष ब्रह्मभट्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक' लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आंदोलन में देशभर के लोगों ने अपना खून-पसीना लगाया, उसकी सफलता के बाद उसे राजनीतिक रूप दे दिया गया और आंदोलन को कुछ लोगों तक सीमित कर दिया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा कि आज हम 'कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक' का शुभारंभ कर रहे हैं। हमें यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि देश का यह जन-आंदोलन अब सिर्फ 'टीम केजरीवाल' बनकर रह गया है।

घर बैठे बना ली 12 सदस्यों की टीम

मनीष ब्रह्मभट्ट ने अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन की सफलता के बाद किसी भी जमीनी कार्यकर्ता, प्रदर्शनकारी या सोशल मीडिया के जरिए जुड़े लोगों से कोई राय-मशविरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके और अन्य लोगों ने बंद कमरों में बैठकर 12 सदस्यीय टीम तैयार कर ली, जिसमें आम आदमी पार्टी से जुड़े आठ लोगों के अलावा अपनी महिला मित्र और कॉलेज के दोस्तों को शामिल कर लिया गया।

'हाई कमान कल्चर' और मनमानी का आरोप

ब्रह्मभट्ट ने बताया कि उनकी मंशा एक ऐसी राष्ट्रीय टीम बनाने की थी, जिसमें हर राज्य से कम से कम पांच-पांच वास्तविक प्रदर्शनकारियों और वॉलंटियर्स को जगह मिले। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि टीम के चयन में 'हाई कमान' या किसी एक व्यक्ति की तानाशाही न चले, लेकिन हमारी मांग को पूरी तरह खारिज कर मनमाने ढंग से नियुक्तियां की गईं।

अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक छल का खेल: ब्रह्मभट्ट

अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए ब्रह्मभट्ट ने कहा कि इस तरह की चालाकी और मनमानी का विचार मूल रूप से केजरीवाल का ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की कार्यशैली शुरुआत से ही धोखे से भरी रही है। जिस तरह अन्ना हजारे के आंदोलन के समय अन्ना जी का इस्तेमाल किया गया, ठीक उसी ढर्रे पर आज भी कार्यकर्ताओं के साथ छल किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग