
MCD Elections में BJP की 20 से भी कम आएंगी सीटें, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के सामने भाजपा की खोली पोल
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की शुरुआत की। दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी। और कहाकि, हम हर हाल पर इसे पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र का ऐलान करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, भाजपा ने एमसीडी को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही यह ऐलान किया कि, एमसीडी चुनाव में इस बार भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी। यह बात मैं लिखकर दे सकता हूं।
नतीजों के बाद कूड़े में फेंक देंगे 'वचन पत्र'
दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 को लेकर संजीदा सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, BJP पहले 'शपथ पत्र' लेकर आई थी, फ़िर उसे कूड़े में फेंक दिया। अब ये 'वचन पत्र' लेकर आएं हैं, इसे भी 7 दिसंबर को नतीजों के बाद कूड़े में फेंक देंगे।
भाजपा कह रही है कि, कहां हैं कूड़े के पहाड़
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहाकि, BJP ने पिछले चुनाव में कहा था कि कूड़े के पहाड़ ख़त्म कर देंगे। अब कहते हैं कि कूड़े के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं। London-Tokyo-New York-Washington में कूड़े के पहाड़ कहां हैं? इन्होंने पिछले चुनाव में झूठ बोला था।
AAP की Guarantee नहीं टूटती
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, जैसे Fevicol का जोड़ कभी टूटता नहीं वैसे AAP की Guarantee नहीं टूटती। हम जो कहते हैं वो करते हैं। ये ‘वचन पत्र’ जारी करते हैं, 5 साल कुछ ना करके फिर ‘संकल्प पत्र’ लाते हैं। इनकी नीयत साफ़ नहीं है, इन्हें काम ही नहीं करना होता है।
भाजपा हमसे मांग रही है पैसा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, इनका No 2 नेता कहता है कि राज्य सरकार हमें पैसा नहीं देती। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि केंद्र सरकार कह रही है राज्य सरकार हमें पैसे नहीं देती। इन्हें शर्म भी नहीं आती भाजपा का वादा था, केंद्र से Direct पैसा लाएंगे। एक पैसा नहीं लाएं।
भाजपा ने हर काम रोका
सीएम केजरीवाल ने कहाकि, भाजपा ने दिल्लीवालों की जिंदगी खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हदें पार तो तब हुई जब योगा Classes बंद करवा दी। घर-घर राशन योजना बंद करावा दी। रेड़ लाइट आन गड्डी आफ बंद करवा दी। दिल्ली के काम रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी
दिल्लीवासियों से सीएम केजरीवाल की भावुक अपील
अंत में सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि, योगा रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।
Updated on:
11 Nov 2022 01:03 pm
Published on:
11 Nov 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
