बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस (Congress) जिसने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। गांधी परिवार ने अपने परिवार के अलावा देश के किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया है और न ही उनके साथ न्याय किया है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी से हो या उससे बाहर, चाहे वह बाबासाहेब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, लाल बहादुर शास्त्री जी हों, सरदार पटेल जी हों, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी हों या प्रणब मुखर्जी, सीताराम केसरी जी हों या अटल बिहारी वाजपेयी जी हों।