30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM नीतीश की नाराजगी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने किया फोन, इंडिया की बैठक न होने की पीछे बताई वजह

Mallikarjun Kharge called Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार द्वारा मीडिया में नाराजगी जताने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे फोन पर बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 4 Nov 2023, 3:34 PM IST

 congress president mallikarjun kharge called bihar cm nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर इंडिया गठबंधन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया था। बिहार सीएम के आरोप के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिार्जुन खरगे ने उन्हें न सिर्फ फोन किया। बल्कि गठबंधन को लेकर भी चर्चा की साथ ही ये भी बताया कि आखिर क्यों कांग्रेस इस समय गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के बयानबाजी से बच रही है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को बताया कि गठबंधन की अगली बैठक कब होगी।

नीतीश कुमार ने जताई थी नाराजगी

इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक बयान के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। पटना में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अभी तो काम ज्यादा नहीं हो रहा है, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी को तो उसी में ज्यादा दिलचस्पी है।

कांग्रेस पार्टी को आगे रखकर इसे (इंडिया गठबंधन को) बढ़ाने के लिए हम सब एकजुट होकर काम कर रहे थे लेकिन उनको इन सबकी चिंता नहीं है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में लगे हुए हैं। चुनाव हो जाएगा तो अपने आप सबको बुलाएंगे। अभी तो चर्चा नहीं हो रही है। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगा था।


कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को किया फोन

सीएम नीतीश कुमार द्वारा मीडिया में दिए इस बयान के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें फोन लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश से फोन पर पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के चलते इंडिया गठबंधन की मीटिंग न हो पाने की बात कही। साथ ही नीतीश कुमार को यह भरोसा भी दिलाया कि वो प्रयास करेंगे कि जल्द ही इंडिया एलायंस की बैठक हो और टिकट डिस्ट्रीब्यूशन के तुरंत बाद वो इंडिया एलायंस की बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस जांच में नया खुलासा