12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harish Rawat Resign: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Harish Rawat Congress Resignation: हरिश रावत के ओएसडी के ठिकानों पर ED छापेमारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने इसे नैतिकता और राजनीतिक संस्कार बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 12, 2026

Harish Rawat

हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा (Photo-IANS)

Harish Rawat Resign: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, उन्होंने यह फैसले उनके ओएसडी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद होने की खबरों के बाद सामने आया है। अब इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राजनीतिक संस्कार का परिचय दिया- सुखदेव भगत

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक संस्कार का परिचय दिया है, जो कांग्रेस का संस्कार है। सांच को आंच क्या, उन्होंने स्पष्ट किया है तो जो भी दोषी है वो सामने आएगा और कानून उसके खिलाफ अपना काम करेगा लेकिन जिस तरह से भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है, वो हमेशा संदेह के घेरे में है। 

भगत ने कहा कि इन संस्थानों का सबसे ज्यादा दुरुपयोग यदि कोई कर रहा है तो वो मोदी सरकार कर रही है। या तो वे सरकार गिराने में इसका इस्तेमाल करती है, लोगों को डराने में करती है या उन्हें अपनी पार्टी में लाने के लिए करती है।

प्रमोद तिवारी ने क्या कहा? 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस में नैतिकता है कि इसमें कोई बड़ी धनराशि नहीं है। ये सामान्य लोगों के पास हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने नैतिकता का तकादा लेते हुए त्यागपत्र दिया है। 

बीजेपी ने भी दी प्रतिक्रिया

हरीश रावत के इस्तीफे पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कैसे समय बदलता है। कभी महात्मा गांधी की सच्चाई के मार्ग पर चलने वाली 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' पार्टी, आज 'भारतीय राष्ट्रीय करप्शन' पार्टी बन गई है। उनके जितने भी वरिष्ठ नेता हैं, सभी पर बड़े आरोप हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि हरीश रावत के पीए के घर में छापा पड़ा और बहुत सी चीजें, संपत्ति से जुड़े कागज बरामद हुए हैं।  जाहिर है कि कोई पीए खुद से ऐसा नहीं कर सकता है। ये उसके बॉस का ही पैसा होगा तो हरीश रावत थोड़े तेज और चतुर राजनेता हैं। 

हरीश रावत ने क्या कहा? 

हरिश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके किसी कदम या उनके सहयोगी से जुड़े मामले के कारण कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को किसी तरह की कमजोरी पहुंचे।