
ममता बनर्जी, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल (IANS Photo)
Congress TMC Merger: कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों पर कांग्रेस ने आखिरकार अपना रुख साफ कर दिया है। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हालिया मुलाकातों के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताते हुए कहा कि बैठकों का मकसद केवल INDIA गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा करना था।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में के.सी. वेणुगोपाल ने संभावित विलय की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से अफवाहें हैं। ये बेबुनियाद बातें हैं।, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से केवल बातचीत के लिए गए थे। यह INDIA गठबंधन की चर्चा का ही एक विस्तार है, क्योंकि हर कोई INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहता है।
मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से अलग से मुलाकात की थी। इसके अगले दिन तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से अलग बैठक की। इन लगातार हुई बैठकों के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस फिर से एक होने की तैयारी तो नहीं कर रही हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब इस संभावना को पूरी तरह नकार दिया गया है।
सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, TMC ने भी विलय की संभावना से इनकार दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल के बहुमत वाले नए गुट के नेता और विधानसभा में आधिकारिक विपक्ष के नेता रिताब्रत बनर्जी ने भी स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के दोबारा विलय की कोई संभावना नहीं है।
इस बीच कांग्रेस ने अगले तीन महीनों के लिए बड़े राष्ट्रीय अभियान की भी घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि उसके नेता और कार्यकर्ता देशभर में लोगों के बीच जाएंगे और कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम अगले तीन महीनों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता को मैदान में और सड़कों पर उतरना चाहिए। पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच कमजोर कूटनीति जैसे मुद्दों को लेकर अभियान चलाएगी।
Updated on:
11 Jun 2026 05:24 pm
Published on:
11 Jun 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
