30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर चिंता बढ़ा रहा है कातिल कोरोना, मौत के साथ नए मामलों में हुआ इतने फीसदी इजाफा

Coronavirus In India देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा लगातार बना हुआ है, भले ही अब तक इसका विकराल रूप देखने को नहीं मिला है, लेकिन लगातार मामलों में आ रहे उतार-चढ़ाव ने चिंता बढ़ा रखी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Nov 2021, 3:07 PM IST

Coronavirus In India

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की तीसरी लहर का खतरा अब तक टला नहीं है। देशभर में लगातार कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहार के चलते पाबंदियों में ढील के बाद से लगातार कोरोना के आंकड़े डरा रहे हैं। हालांकि कोरोना ( Covid 19 ) को कंट्रोल करने के लिए लगातार कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।

बावजूद इसके कातिल कोरोना डरा रहा है। बीते 24 घंटे में 11,919 कोविड-19 ( COVID-19 ) केस सामने आए हैं। वहीं 470 लोगों ने कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़ेँः कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 40 फीसदी मरीज

देशभर में दूसरी लहर के दौरान कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना के ताजा आंकड़े डराने वाले हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में 16.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में 11,919 नए केस सामने आए हैं। ये पिछले आंकड़े से ज्यादा है।

कोरोना के मामलों में ये उतार-चढ़ाव चिंता बढ़ाने वाला है। त्योहारों के दौरान दी गई ढील में बढ़ी भीड़ ने मामलों में तेजी से बढ़ोतरी की है। जानकारों की मानें तो जरा सी लापरवाही मुश्किल बढ़ा सकती है।

कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3,44,78,517 केस आ चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,28,762 है। 24 घंटे में 11,242 लोग ठीक हुए।

अब तक कुल 3,38,85,132 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से 4,62,623 लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई है। बीते 24 घंटे में 73,44,739 वैक्सीनेशन हुआ। जबकि अब तक कुल 1,14,46,32,851 टीकाकरण हो चुका है। देश में रिकवरी रेट 98.28 फीसदी है जो कि पिछले मार्च 2020 से सबसे ऊंची है।

यह भी पढ़ेँः Coronavirus In Delhi: पाबंदियों में ढील पड़ रही भारी, दो दिन में बढ़े कोविड केस, 20 इलाके सील

दिल्ली में 44 नए केस
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से लगातार दूसरे दिन एक भी मौत रिकॉर्ड नहीं हुई है, लेकिन 44 नए केस सामने आए।

इस दौरान 55 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,095 है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 0.07 फीसदी रह गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 346 है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग