2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19 की दहशत से New Year घर पर मनाएंगे अधिकतर भारतीय, एक रिपोर्ट से हुआ खुलासा

New Year celebration एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जैसे-जैसे कोविड के मामले बढ़ते जा रहे है, लोग अधिक सावधानी बरत रहे है। 10 में से 8 लोग नए साल का जश्न घर पर मनाने की योजना बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Dec 2022, 3:59 PM IST

happy_new_year.jpg

कोविड-19 की दहशत से New Year घर पर मनाएंगे अधिकतर भारतीय, एक रिपोर्ट से हुआ खुलासा

शनिवार 31 दिसम्बर वर्ष 2022 का आखिर दिन है। वर्ष 2022 की विदाई और नव वर्ष 2023 के स्वागत के लिए जनता बेकरार है। पर कोरोनावायरस का डर 80 फीसद जनता के पैरों में जंजीर बांध दे रहा है। और वह नए साल के स्वागत में मनाए जाने वाला जश्न घर में ही मनाएंगे। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, जैसे-जैसे कोविड के मामले बढ़ते जा रहे है, लोग अधिक सावधानी बरत रहे है। 10 में से 8 लोग नए साल का जश्न घर पर मनाने की योजना बना रहे हैं। सिर्फ 4 प्रतिशत नागरिकों ने कहा कि, वे नए साल में बड़ी पार्टियों और सामुदायिक समारोहों में शामिल होंगे। 79 प्रतिशत लोगों के घर में रहने की संभावना है। वे या तो परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे या बिल्कुल नहीं मनाएंगे।

12 फीसद] दोस्तों संग मनाएंगे जश्न

सोशल कम्युनिटी एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स के अनुसार, जहां 12 फीसदी लोगों ने जश्न मनाने के लिए दोस्तों के घर जाने की योजना बनाई है, वहीं 5 फीसदी लोगों ने कोविड के बढ़ते जोखिम के मद्देनजर मिलने-जुलने से दूरी बनाने का फैसला लिया है।

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

कोरोनावायरस के जोखिम को देखते हुए, जश्न मनाने वालों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करना चाहिए, भले ही उनका राज्य या जिला इन मानदंडों को अनिवार्य करता हो या नहीं।

कर्नाटक सरकार की सलाह

कर्नाटक सरकार ने सलाह दी है कि, सभी बड़ी सभाओं को सख्ती से बाहर रखा जाना चाहिए, और जहां तक संभव हो, दिन के दौरान देर रात और सुबह जल्दी जाने से बचना चाहिए।

सरकार ने जारी की है गाइडलाइन

सरकार ने निर्देश जारी किया है कि, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं पार्टियों और मीटिंग से दूर रहें। सरकार ने होटल, पब, रेस्तरां, क्लब और रिसॉर्ट आदि में मेहमानों की क्षमता सीमित कर दी है।

कोरोनावायरस अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि, शुक्रवार को बीते 24 घंटों में भारत में 243 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुवार को 268 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े - DMRC का ऐलान, 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का बंद होगा एग्जिट गेट

यह भी पढ़े - भारत में 243 नए कोरोनावायरस केस मिले, अब तक करीब 220.09 करोड़ का हुआ टीकाकरण