
तेजस्वी यादव-राहुल गांधी (Phoro-IANS)
झारखंड विधानसभा में आज हुए राज्या सभा चुनाव ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। एनडीए के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कांग्रेस के प्रणव झा को हरा दिया।
यह नतीजा इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि INDIA गठबंधन के पास जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त बहुमत था, फिर भी एक सीट हाथ से निकल गई।
जेएमएम के बैद्यनाथ राम तो आसानी से जीत गए, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा सिर्फ 20 वोट ही पा सके। परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले, जो जीत के लिए काफी थे।
दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के पास सिर्फ 24 विधायक हैं, लेकिन कुछ गठबंधन दलों के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कुल 81 विधायकों ने वोट डाले।
तीन वोट रद्द हुए- दो नाथवानी के पक्ष में और एक कांग्रेस के। इसके बावजूद नाथवानी की जीत पक्की हो गई। JMM के पास मजबूत समर्थन था, इसलिए उनका उम्मीदवार 30 वोट लेकर निर्विरोध आगे निकल गया।
नतीजे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के। राजू ने साफ कहा कि राजद और सीपीआई-एमएल के विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को पूरा समर्थन नहीं दिया।
राजद के 4 और सीपीआई-एमएल के 2 MLA हैं। इनके कुछ वोट नाथवानी को चले गए, जिससे INDIA ब्लॉक की मजबूत स्थिति बेकार हो गई।
उन्होंने कहा- कांग्रेस के सभी 16 वोट सुरक्षित हैं, जेएमएम ने 4 वोट दिए, जिसके चलते कांग्रेस को 20 वोट मिले। यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार ने पैसे का इस्तेमाल किया।
जीत के बाद परिमल ने कहा- आज राज्यसभा के लिए मेरा नामांकन स्वीकार कर लिया गया। मैं झारखंड की जनता, खासकर विधायकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भाजपा ने मुझे मौका दिया और मदद की।
उन्होंने आगे कहा- मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और मुझे वोट देने वाले लोगों का भी आभारी हूं। मुझे 30 वोट मिले, जिनमें से 28 वैध थे और दो तकनीकी कारणों से खारिज हो गए।
वहीं, राज्यसभा चुनाव में जीतने वाले जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने कहा- मैं उन सभी विधायकों और मुख्यमंत्री का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया।
Updated on:
18 Jun 2026 08:19 pm
Published on:
18 Jun 2026 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
