30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले हरियाणा में मौत का ताडंव: अब तक 18 लोगों की मौत, 12 को बचाया

दिवाली से पहले हरियाणा में मौत का ताडंव देखने को मिला है। यमुनानगर में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जहरीली शराब कांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Nov 2023, 12:04 PM IST

death_00.jpg

गंगा नदी किनारे खून से लथपथ युवक का शव,

दिवाली से पहले हरियाणा में मौत का ताडंव देखने को मिला है। जहरीली शराब पीने वाले और छह लोगों की मौत के साथ इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। 16 मौतें यमुनानगर में हुईं जबकि दो अन्य की मौत अंबाला जिले में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक ने मीडिया को बताया कि अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत में एक सोसायटी में 11 नवंबर की देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। NH 44 पर स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी की एक ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर आग लग गई और इसमे कई लोग फ्लैट में फंस गए।


अब तक सात लोग गिरफ्तार

जहरीली शराब के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार करने के बारे में बात करते हुए हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने ग्रामीणों को घटना के बारे में सचेत कर दिया है।

पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौतों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के संरक्षण में हरियाणा में नशे का काला कारोबार फैल रहा है। जहरीली शराब और सिंथेटिक दवाएं राज्य के लोगों की जान ले रही हैं।

सोनीपत में आग से 12 को बचाया

हरियाणा के सोनीपत के NH 44 पर स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी की एक ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। बिल्डिंग में आग लगने से कई लोग फ्लैट में फंस गए आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए। मौके से 12 लोगों को बचाया गया।

यह भी पढ़ें- धूम-धड़ाके से मनाएं दिवाली: लेकिन ग्रीन पटाखे ही फोड़ें, कैसे पहचाने असली हैं या नकली

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग