10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Election Result 2025 Live Updates: संदीप दीक्षित बोले-BJP चुनाव जीत रही, AAP में चुप्पी, भाजपा में जश्न

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह से मिल रहे शुरुआती रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अभी मौन धारण किए हुए हैं।

2 min read
Google source verification

Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सुबह से मिल रहे शुरुआती रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अभी मौन धारण किए हुए हैं। न तो सोशल मीडिया पर और न ही किसी मीडिया के सामने कोई भी बयानबाजी बाहर आई है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का कहना है कि रुझानों में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। वहीं दूसरी और बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनान शुरू कर दिया है।

Delhi Election Result 2025 Live Updates: आम आदमी पार्टी से नहीं आई कोई प्रति​क्रिया

देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी हमेशा एक्टिव रहती है और लगातार उनके पोस्ट सामने आते हैं, लेकिन शनिवार सुबह से ही आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है और न ही कोई टिप्पणी की गई है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी अभी और भी ज्यादा इंतजार करना चाहती है और यह देखना चाहती है कि नतीजे उनके पक्ष में दिखाई दें। फिर उनके नेता और आम आदमी पार्टी खुलकर बोलना शुरू करें।

रुझानों में आप पार्टी लगातार पीछे

शुरुआती रुझानों में जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी, जो आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के तीन बड़े नाम हैं, वह लगातार पीछे दिखाई दे रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल मनीष सिसोदिया का भी है। जैसे-जैसे आंकड़े सामने आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल लीड लेते हुए और फिर से पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत

आतिशी के इलाके से अभी भी खबर उनके पक्ष में नहीं है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत की तरफ जाते हुए दिखाया जा रहा है और आम आदमी पार्टी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि अभी आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयानबाजी या कोई दावा नहीं किया जा रहा है। सभी नेता आने वाले आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले आंकड़े उनके पक्ष में रहेंगे। बीजेपी में जश्न का दौर शुरू हो गया है।

हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं : संदीप दीक्षित

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि रुझानों में भारतीय जनता पार्टी जीतती हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा है कि हमने मुद्दे उठाए थे हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते है।

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 से संबंधित खबरें यहाँ पढ़ें:

मतों की गिनती के दौरान ‘मिनी केजरीवाल’ ने खींचा ध्यान, आखिर कौन है ये शख्स

आम आदमी पार्टी बचा पाएगी अपना किला या भाजपा लगाएगी सेंध? जानें लेटेस्ट अपडेट

छतरपुर में भाजपा-आप की कड़ी टक्कर, दलबदलू उम्मीदवारों से रोचक हुई लड़ाई

आम आदमी पार्टी बनाएगी रिकॉर्ड या भाजपा रचेगी इतिहास? जाने मालवीय नगर का पूरा समीकरण

गांधी नगर में भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होंगे परिणाम?