मालवीय नगर विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली जिले में आती है। यह दिल्ली के प्रमुख शहरी इलाकों में से एक मानी जाती है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों में मालवीय नगर, ग्रीन पार्क, हौजखास, आईआईटी कैंपस, साकेत, किशनगढ़, संगम विहार और महेन्द्र पार्क शामिल हैं। इसमें से मालवीय नगर, गौतम नगर, हौज खास, सफदरजंग डिवेलपमेंट क्षेत्र में पंजाबी मतदाताओं का दबदबा है।