Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद, सीएम आतिशी, पंजाब सीएम भगवंत मान और संजय सिंह ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की है। आप पार्टी ने चुनाव आयोग से दो- तीन मुद्दों को लेकर मुलाकात की, इसमें एक अवध ओझा के वोट ट्रांसफर करने को लेकर है। चुनाव आयोग से मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने सुबह समय मांगा था और आने से पहले हमारे पास चुनाव आयोग का फोन आया। उन्होंने चुनाव आयोग का मिलने पर आभार भी जताया है। केजरीवाल ने कहा कि एक अच्छी खबर है कि चुनाव आयोग ने अवध ओझा के वोट को ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए है और उनका वोट दिल्ली में बन जाएगा और वो अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे।