बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीट है। सभी 70 सीटों पर एक चरण 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन की जांच होगी और 20 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, वहीं बीजेपी ने अपनी तीन सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने अब तक 70 सीटों में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अवैध घुसपैठियों को लेकर स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी थी। देखें वीडियो...