30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज हत्या पर हाई कोर्ट ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी करती हैं अत्याचार

एक केस में फैलसा सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि समाज में केवल पुरुषों के कारण ही दहेज हत्याएं नहीं होती बल्कि कई मामलों में महिलाएं भी जिम्मेदार होती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 3 Nov 2023, 4:14 PM IST

dowry.jpg

दहेज प्रताड़ना से जुड़े केस में फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। चिंता जताते ही दिल्ली उच्च न्यायलय ने कहा कि आज के समय में भी दहेज की वजह से होने वाली मौतें दिखाती हैं कि महिलाओं पर अब भी गहना, गाड़ी, धन दौलत के लिए दबाव बनाया जाता है और यह हमारी सामाजिक सोच की विफलता है। जस्टिस एसके शर्मा ने कहा कि बहुत सारे केस में ऐसा देखा गया है कि दहेज के लिए महिलाओं की हत्या सिर्फ पुरुष के वजह से ही नहीं बल्कि महिलाओं की वजह से भी होती हैं।


महिलाएं अत्याचार का माहौल तैयार करती है- कोर्ट

जज एसके शर्मा दहेज़ से जुड़े के मामले की सुनवाई करते हुए कहा, हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जिनमें केवल पुरुषों की वजह से दहेज प्रताड़ना और मौतें नहीं होती हैं बल्कि महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं और घर में एक दूसरी महिला के खिलाफ अत्याचार का माहौल तैयार करती हैं। उन पर मानसिक दबाब बनाती है। उच्च न्यायलय ने आगे कहा, "ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि महिलाएं अब भी दहेज के बोझ तले दबी हैं और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। जिस कारण उनकी शिक्षा और नौकरी बाधित होती है।