5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद केजरीवाल की CBI दफ्तर में पेशी, 7 सांसद, 32 विधायक, 70 पार्षद सहित सैकड़ों नेता हिरासत में

Delhi Liquor policy Scam: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ के बीच दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। दिल्ली सीएम को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ राजधानी में आप के नेता-कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Apr 2023, 4:03 PM IST

arvind_kejriwal_sad.jpg

Delhi Liquor policy Scam: CBI Interrogate CM Arvind Kejriwal AAP Leaders Detain

Delhi Liquor policy Scam: दिल्ली की नई शराब नीति केस की आंच अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच चुकी है। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार हो कर जेल की हवा खा रहे हैं। अब केंद्रीय एजेंसी सीबीआई दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की अरविंद केजरीवाल से हो रही पूछताछ को लेकर राजधानी की राजनीति गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी दफ्तार के साथ-साथ सीबीआई मुख्यालय पास आप के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे इन लोगों में से कई को पुलिस ने हिरासत ने भी लिया है। आप की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के 7 सांसद, 32 विधायक, 70 पार्षद सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।


राजघाट पहुंचे सीएम- कहा- सत्य की जीत होगी

दिल्ली शराब नीति केस में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पहले अरविंद केजरीवाल राजघाट गए। उन्होंने ट्वीट किया- हम बापू के बताए रास्ते पर हैं, अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ हम सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की ही होगी। केजरीवाल से शराब घोटाले में पहली बार पूछताछ होने जा रही है। केजरीवाल से पूछताछ को लेकर आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।


कई विपक्षी दल केजरीवाल के समर्थन में

केजरीवाल से पूछताछ को लेकर सीबीआई हेड क्वॉर्टर और केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया है। थोड़ी देर में घर से निकलूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या? ये लोग बहुत ताकतवर हैं। इधर मामले में कई विपक्षी दल केजरीवाल के साथ हैं, तो बीजेपी केजरीवाल पर लगातार हमले कर रही है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल से पूछताछ को लेकर 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात


केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी भाजपाः आतिशी


केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर टिप्पणी करते हुए आप नेता और शिक्षा मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार डर गई है। AAP ने ट्वीट किया-क्या तानाशाह मोदी अब मुख्यमंत्री, सांसदों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने देगा? भ्रष्टाचारी मोदी की दिल्ली पुलिस ने पंजाब सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह समेत सभी मंत्रियों और सांसदों को हटने को कहा।


7 सांसद, 32 विधायक, 70 पार्षद गिरफ्तार

इधर केजरीवाल से पूछताछ को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच आप सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत सात सांसदों को हिरासत में लिया गया है। आप की ओर से पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- केजरीवाल जी को CBI द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है। पुलिस ने दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री जी से मिलने आ रहे पंजाब के 20 विधायक को भी पुलिस
ने हिरासत में लिया हैं।

यह भी पढ़ें - CBI पूछताछ पर बोले केजरीवाल- राष्ट्र विरोधी ताकतों की गीदड़-भभकी से नहीं रुकेगी तरक्की